UP: गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा...गाजीपुर में उठ रहे सवाल, सरकारी आवास के पास भी हालत खस्ता; बढ़ी परेशानी
यूपी के गाजीपुर जिले में सड़कों की हालत कई जगहों पर खस्ता हो गई है। सावन महीने मेंशिवभक्तों को इस पर चलने में दिक्कतें हो रही हैं। सरकारी अफसरों के कार्यालय और आवास के पास भी सड़कें खराब हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ghazipur News: गाजीपुर शहर के प्रमुख मार्गों पर चलना दुश्वार हो गया है। छह से अधिक प्रमुख सड़कों पर कदम-कदम पर दो से तीन फीट तक के गड्ढे हादसे का दावत दे रहे हैं। कहीं-कहीं सड़क धंसने से रात में वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की तंद्रा टूटने का नाम नहीं ले रही है। मिश्रबाजार से कचहरी जाने वाले मार्ग स्थित महुआबाग शिवमंदिर से पूर्व सड़क का गड्ढा जानलेवा हो चुका है।
तेज रफ्तार वाहन गड्ढे में पड़ते ही अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। वहीं महुआबाग से तिलकनगर होते हुए सकलेनाबाद दुर्गा मंदिर तक जाने वाली सड़क में तो हर कदम गड्ढे हैं। कहीं एक तो कहीं दो फीट का गड्ढा आवागमन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यह सड़क लंबे समय से इस स्थिति में हैं, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा मरम्मत के नाम पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।
सिंचाई विभाग चौराहा से विकास भवन स्थित बंधवा के पास 10 से अधिक गड्ढे हैं, जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन एक हजार अधिक लोगों का आवागमन बना रहता है। यहीं नहीं बंधवा से आरटीआई चौराहे को जाने वाली सड़क पर चलना दुश्वार हो चुका है।
परेशानी से जूझ रहे स्थानीय लोग
करीब दो किमी की इस सड़क पर 50 से अधिक गड्ढे बने हुए हैं, जो थोड़ी भी लापरवाही पर हादसे का दावत दे रहे हैं। सबसे प्रमुख मार्ग विकास भवन से गोराबाजार होते हुए मेडिकल कॉलेज जाने वाले मार्ग पर जगह- जगह मार्ग धंस गया है।
स्थिति यह है कि पिच और गिट्टी उखड़ने से थोड़ी सी भी लापरवाही दुर्घटन का कारण बन सकती है। यहीं नहीं गोराबाजार से रिवर बैंक कॉलोनी को जाने वाली सड़क की भी स्थिति काफी खराब है। जबकि इस मार्ग से विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आवागमन प्रतिदिन होता है, लेकिन मरम्मत और दुरुस्त करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन बीएल गौतम ने बताया कि गड्ढों को भरने का कार्य चल रहा है। मौसम के अनुकूल होने पर पैचिंग का कार्य होगा। शहर की सड़क अलग- अलग विभागों से संबंधित है। हालांकि दुरुस्त और मरम्मत का कार्य बारिश बाद होगा। इससे पूर्व गिट्टी डालकर चलने लायक बनाया जा रहा है।