{"_id":"8e66b8572937e5b4a7b582926b79e798","slug":"two-teenagers-died-buried-by-bolero-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो से दबकर दो किशोरों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो से दबकर दो किशोरों की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Wed, 21 Oct 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के ढढ़नी चट्टी पर बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक बोलेरो लेकर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ढढ़नी गांव भानमल राय पट्टी निवासी उमाशंकर कुशवाहा का पुत्र राकेश कुशवाहा (16) और रणवीर राय पट्टी निवासी रामकृत भारती का पुत्र अभिषेक भारती (12) ढढ़नी चट्टी पर पंडाल में दुर्गा प्रतिमा का दर्शन करने गए थे। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे दोनों दर्शन कर जैसे ही पूजा पंडाल से बाहर निकल कर सड़क पर आए। उसी दौरान ढढ़नी से जमानिया की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों को रौंद दिया।
विज्ञापन
हादसे में घटनास्थल पर ही राकेश और अभिषेक की मौत हो गई। राकेश कक्षा सात और अभिषेक कक्षा छह का छात्र था। हादसे के बाद बोलेरो चालक बोलेरो लेकर भाग गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम तक दुर्घटना के संबंध में थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। हादसे की जानकारी होने पर राकेश और अभिषेक के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बिलखने लगे। रेवतीपुर पुलिस ने वायरलेस से सूचना जारी कर दी। जगह-जगह पुलिस ने वाहन चेकिंग कराई लेकिन बोलेरो चालक नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन