फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two people injured in a fight on Holi died

Ghazipur News: होली के दिन मारपीट में घायल दो लोगों की मौत

Sun, 16 Mar 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two people injured in a fight on Holi died
करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांवों में होली के दिन मारपीट में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान रविवार की देर शाम मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

करीमु्द्दीनपुर थानाक्षेत्र के गंधपा गांव निवासी रामाश्रय यादव (38) शुक्रवार की शाम होली के मौके पर अबीर लगाकर आ रहे थे। पिता तेज बहादुर यादव का आरोप है कि चुनावी रंजिश में पहले से घात लगाकर बैठे विपक्षियों ने लाठी डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पड़ोसी मनोज यादव ने छुड़ाने के प्रयास किया, लेकिन हमलावर उन्हें भी घायल कर दिए। दोनों को वाराणसी इलाज के लिए ले जाया गया। जहां रामाश्रय की मौत रविवार की देर शाम हो गई। राम आश्रय घर पर रहकर खेती करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी इसी वर्ष की थी। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इसी थानाक्षेत्र के खड़हरा गांव में बिंदवलिया बिंद बस्ती होली के दिन गांव में घुरी बिंद और उमा बिंद के बच्चों के बीच डांस करने को लेकर रात में आठ बजे विवाद के बाद मारपीट हो गई।

बीचबचाव करने गए गांव निवासी हरिवंश बिंद (90) के सिर में चोट लग गई। परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार देर शाम मौत हो गई। मृतक के बेटे घुरी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
एएसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया दोनों घटनाओं में आरोपियों के घर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed