{"_id":"600326a38ebc3e32ea4efbc3","slug":"two-people-including-woman-killed-seven-injured-in-road-accidents-ghazipur-news-vns5695233105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: महिला सहित दो की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा: महिला सहित दो की मौत, सात घायल
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के सैदपुर और जंगीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। दुर्घटनाओं की सूचना पर दोनों गांवों में मातम छा गया।
देवकली: स्थानीय गांव निवासी दयाल गुप्ता (40) अपनी पत्नी उर्मिला गुप्ता (38), पुत्री परी गुप्ता (10) और मां यशोदा गुप्ता (60) के साथ निजी आटो रिजर्व कर सैदपुर कोतवाली के डहरा कला गांव में स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गए थे। वहां से पूजा करके शुक्रवार की देर शाम पूरा परिवार लौट रहा था। देवकली बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने आटो को सामने से टक्कर मार दिया। हादसे के बाद जब-तक आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इधर ग्रामीणों ने घायलों एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने यशोदा गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। जबकि दयाल गुप्ता और उनकी पुत्री परी गुप्ता की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं उर्मिला गुप्ता व आटो चालक राजू गुप्ता (35) का उपचार सीएचसी पर चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन बिलखने लगे। गांव में मातम छा गया।
जंगीपुर, मनिहारी: जंगीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर चौराहे के पास स्थित जंगीपुर- बहरियाबाद मार्ग पर देर रात तेज रफ्तार गेहूं लदे ट्रक और सफारी में आमने-सामने से टक्कर हो र्गई। हादसे में मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के मनसड़ी गांव निवासी ओमप्रकाश राम (45) की मौत हो गई। जबकि उसी गांव के अशोक कुमार (38), हजारी चौहान (35) और बलिराम चौहान (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर ट्रक घटना स्थल से कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। वहीं सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, उपचार के लिए पहुंचे घायलों में अशोक कुमार और हजारी चौहान की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।