फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two of the home , including the theft of millions Kanoongo

कानूनगो सहित दो के घर लाखों की चोरी

Fri, 26 Feb 2016 12:33 AM IST
गाजीपुर ब्यूरो
गाजीपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two of the home , including the theft of millions Kanoongo
अमर उजाला ब्यूरो  
विज्ञापन

गाजीपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत दो स्थानों पर बुधवार की रात चोर ताला चटकाकर नकद, जेवरात समेत लाखों का सामान उड़ा ले गए। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।

कोतवाली क्षेत्र के कालीधाम कॉलोनी निवासी एवं राजस्व विभाग में कानूनगो विजय श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ मंगलवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने सोनभद्र गए थे। बुधवार की रात चोर उनके मकान के गेट का ताला तोड़कर भीतर घुस गए।
विज्ञापन



कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर हजारों रुपया नगद, हजारों के जेवरात के साथ ही दो सिलेंडर, लैपटाप और कीमती कपड़ों से भरी अटैची चुरा ले गए। सुबह ग्रामीणों ने खेत में दो अटैैची पड़ी देखी।  लोगों को पता चला कि विजय श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़कर चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने इसकी सूचना कानूनगो को दी। इसके बाद श्रीवास्तव की सूचना पर तुलसीसागर स्थित उनके एक रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन राय और एसएसआई राजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।


 कुछ देर बाद फारेंसिक टीम भी वहां पहुंचकर जांच की। चोरी की दूसरी घटना इसी क्षेत्र के मारकंडेय धाम कालोनी में हुई। चोर गोपी यादव के मकान का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नगद, 30 हजार के जेवरात तथा 2 सिलेंडर उठा ले गए। इस मकान में गोपी का पुत्र सौरभ रहकर पढ़ाई करता है।



बुधवार की शाम वह मकान बंद कर अपने गांव मधुबन चला गया था। सुबह जब आया तो देखा कि फाटक खुला है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरी की जानकारी होने पर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed