फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two lakh jewelery and 14 thousand cash stolen

दो लाख के आभूषण और 14 हजार नकदी चोरी

Wed, 31 Aug 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two lakh jewelery and 14 thousand cash stolen
नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवा गांव में मंगलवार की रात घर में घुसे चोरों ने आलमारी एवं बक्से में रखे दो लाख के आभूषण और 14 हजार नकदी चुरा ली। बुधवार को घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों की सूचना पर डायल 112 छानबीन करने के बाद वापस लौट गई।
विज्ञापन

धरवा गांव निवासी दीपक कुमार के परिवार के लोग घर के बाहर सोए हुए थे। सुबह पांच बजे परिजन घर के अंदर गए तो कमरों में रखा सारा सामान बिखरा था। आलमारी और बक्से के ताले टूटे थे और सारा सामान इधर-उधर पड़ा था। पीड़ित दीपक कुमार ने बताया कि चोरों ने आलमारी एवं बक्से में रखे छह थान सोने के आभूषण, तीन से चार थान चांदी का जेवर और 14 हजार नकदी सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। चोर दो लाख रुपये के आभूषण सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित की सूचना पर डायल 112 पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पूछताछ के बाद वापस चली आई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि छत की सीढ़ी का जर्जर दरवाजा भी टूटा था। उन्होंने आशंका जताई कि चोर मकान के पीछे बने शौचालय पर चढ़ने के बाद सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर मकान में दाखिल हुए होंगे। घर खाली होने के कारण चोरों ने कमरे में रखी आलमारी तथा बक्से को आराम से खंगाल डाला। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। पीड़ित द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed