फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two killed, including a soldier, after being hit by the train

ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही समेत दो की मौत

Fri, 01 Sep 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Fri, 01 Sep 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two killed, including a soldier, after being hit by the train
सिपाही की मौत के बाद रोती बिलखती उसकी पत्नी।
स्थानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही और नंदगंज थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। दोनों के परिवारवालों को सूचना मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार जमानिया कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर कला निवासी अनिल कुमार यादव (33) की तैनाती मुगलसराय जीआरपी कोतवाली में थी। करीब नौ माह पूर्व सिपाही की तैनाती स्थानीय स्टेशन के जीआरपी पुलिस चौकी पर कर दी गई थी। सुबह नई दिल्ली से इस्लामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी हुई। ट्रेन के खड़े होते ही पुलिस कर्मी ट्रेन की कोच का निरीक्षण कर रहे थे। इसी बीच ट्रेन खुल गई। साथी सिपाही जल्दी से नीचे उतर गए, लेकिन अनिल कुमार का प्लेटफार्म पर उतरने के प्रयास में पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे चला गया।
विज्ञापन


इस घटना में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सिपाही के शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों सहित विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। मौत की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी जीआरपी चौकी पर पहुंच गई। पति के शव को देख वह चीत्कार उठी और रोते-रोते मुर्छित हो जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर राजकीय रेलवे की पुलिस चौकी में पूरे दिन नंदगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के श्रीगंज के समीप शंभू पासवान-25 पुत्र आनंदी पासवान शुक्रवार की सुबह वाराणसी से छपरा जा रही ट्रेन से नंदगंज थाना अंतर्गत श्रीगंज के पास अचानक ट्रेन से गिर गया। जिससे उसके सर में गंभीर चोट लग गई। वह घटना के बाद कुछ कदम पैदल चला। इस दौरान गांव के कुछ लोग उसके पास पहुंचे और पूछताछ की। उसने अपना नाम शंभू और गांव का नाम साइन थाना बेलसर वैशाली-बिहार बताया। इसके बाद बेहोश हो गया। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।


मौके पर पहुंची पुलिस घायल को नंदगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक शंभू बीते 30 अगस्त को पूना से ट्रेन पकड़कर घर के लिए चला था। इस बारे में थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शंभू के परिवार वालों को इसकी सूचना उसके मोबाइल से दी गई है। परिवार के लोगों के आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed