फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two including woman died in road accident

Ghazipur News: सड़क हादसे में महिला सहित दो की मौत

Fri, 03 May 2024 04:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Two including woman died in road accident
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में महिला सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करंडा : रामपुर मांझा थाना के रामपुर निवासी शबनम बेगम (35) बुधवार की देर शाम पति के साथ बाइक से कहीं जा रही थीं। करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर के पास चारपहिया वाहन ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में पति-पत्नी दोनों सड़क पर लहूलुहान होकर गिर गए। इधर जबतक आसपास के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल पति-पत्नी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट आने से महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, शहर कोतवाली अंधऊ के पास स्कूटी सवार बड़ापुरा सट्टी मस्जिद निवासी अरबाज खान (28) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed