{"_id":"69fa3ec27bd19cd8180e1994","slug":"two-accused-surrender-in-court-in-codeine-laced-cough-syrup-case-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-151879-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन
कोडीनयुक्त कफ सिरफ के मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल जाता आरोपी
गाजीपुर। करोड़ों रुपये के कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-फरोख्त के आरोपी व पीरनगर दयाराम सिंह और जौनपुर जिले के धरनीधरपुर निवासी राहुल यादव ने मंगलवार को एडीजे शक्ति सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अब तक तीन आरोपी जहां सलाखों के पीछे जा चुके हैं, वहीं फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस कुर्की वारंट की प्रक्रिया में जुटी है।
एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस सरेंडर करने वाले दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी देगी, जिससे पूछताछ के बाद कफ सिरप की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का खुलासा हो सके। वहीं, भुड़ुकुड़ा कोतवाली के जखनियां गोविंद स्थित अंश मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर अमित सिंह, खानपुर थाना के शुभम फार्मा के प्रोपराइटर निलेश कुमार श्रीवास्तव और भुड़ुकुड़ा कोतवाली के मंझनपुर स्थित नित्यांश मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर शुभम सिंह अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
छह फर्माें ने रांची से खरीदा था कोडिन सिरप
जिले के छह फर्मों ने झारखंड के हटिया, रांची स्थित टुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया से 7,82,800 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप खरीदी थी। खरीदी गई सिरप का अनुमानित मूल्य करीब 11.50 करोड़ रुपये है। इस मामले में ड्रग्स इंस्पेक्टर ब्रजेश मौर्या ने बीते वर्ष 23 नवंबर को अमित सिंह, प्रोपराइटर फर्म मेसर्स अंश मेडिकल एजेंसी जखनियां गोविंद (कोतवाली भुड़ुकुड़ा), निलेश कुमार श्रीवास्तव, प्रोपराइटर फर्म मेसर्स शुभम फार्मा (खानपुर थाना), शुभम सिंह, प्रोपराइटर फर्म मेसर्स नित्यांश मेडिकल एजेंसी (मंझनपुर, कोतवाली भुड़ुकुड़ा), दयाराम सिंह, प्रोपराइटर मेसर्स मौर्या मेडिकल स्टोर (गोराबाजार, पीरनगर), राहुल यादव, प्रोपराइटर मेसर्स राधिका मेडिकल एजेंसी (नंदगंज) और सैदपुर स्थित मेडिकल एजेंसी संचालक सर्वांश वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
घोषित किया था 25-25 हजार का इनाम
गाजीपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस ने आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही पुलिस आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा भी खंगाल रही है। इसके लिए संबंधित विभागों से सहयोग लिया जा रहा है। एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि इस मामले में नवंबर में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
पांच माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस
गाजीपुर। कफ सिरप प्रकरण में 24 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके छह दिन बाद 13 दिसंबर को पुलिस ने एक आरोपी सर्वांश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद भी पांच आरोपियों को पुलिस और एसआईटी टीम गिरफ्तार नहीं कर सकी। सर्वांश वर्मा की गिरफ्तारी के पांच माह बाद दयाराम सिंह और राहुल यादव ने न्यायालय में सरेंडर किया, जबकि अभी भी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
कोडीनयुक्त कफ सिरप के दो आरोपी दयाराम सिंह और राहुल यादव ने न्यायालय में सरेंडर किया है। शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही तीनों के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया भी चल रही है। - डॉ. राकेश मिश्रा, एएसपी सिटी गाजीपुर