फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two accused arrested for killing a young man

मुख्य हत्यारोपी समेत दो का पुलिस ने किया चालान

Sat, 09 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for killing a young man
गाजीपुर। नोनहरा थाना फतेहपुर अटवां गांव में सीमेंटेड शेड टूटने एवं पैसे की लेनदेन के विवाद में चाकू से गोदकर युवक की गई हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो का चालान कर दिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। घटना के दूसरे दिन भी परिजनों के बिलखने से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

फतेहपुर अटवां गांव में सीमेंटेड शेड व पैसे के लेनदेन तथा नया सीमेंटेड शेड को लेकर बीते सात जनवरी को विवाद हो गया था। कहासुनी के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह सात बजे पड़ोसी शहबाज अपने मित्र के साथ राशिद खान के घर पहुंचा था। गाली-गलौज करने के साथ झगड़ा करने लगा था। जब राशिद खान ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे। इधर नोनहरा पुलिस टीम ने वारदात के दिन ही शाम तीन बजे मुहम्मदाबाद-गाजीपुर मुख्य मार्ग स्थित फतेहपुर अटवां गांव से दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया था। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया था। पुलिस ने हत्यारोपी शहबाज और निजामुुद्दीन उर्फ चुन्नू से पूछताछ करने बाद चालान कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed