फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Twelve lakhs stolen from ice cream trader's house, panic

आइसक्रीम कारोबारी के घर से बारह लाख की चोरी, दहशत

Tue, 25 Aug 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Twelve lakhs stolen from ice cream trader's house, panic
गाजीपुर। शहर लंका स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर रात चोरों ने आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक के घर में घुसे चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर बारह लाख रुपये लेकर रात के अंधेरे में गायब हो गए। घटना मकान के तीसरे मंजिले पर उस समय हुई, जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह जब नींद खुली तो आलमारी का ताला टूटा देख सभी आश्चर्य चकित रह गए। देखा तो आलमारी में रखे 12 लाख रुपये गायब थे। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और घटना में लीपापोती करने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक इस प्रकरण में चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था, बल्कि उल्टे कारोबारी से ही पूछताछ के नाम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके लंका बस स्टैंड से कुछ दूर स्थित पेट्रोल पंप के पास आईस्क्रीम और बैकरी के कारोबारी संदीप कुमार गुप्ता का मकान है। वह घर में ही आईस्क्रीम और बैकरी का धंधा करते हैं। रोज की तरह सोमवार की रात खाना खाने के बाद मकान के सबसे ऊपरी मंजिल पर परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात चोर मकान का दरवाजा तोड़कर तीसरी मंजिल पर पहुंचे और एक कमरे में रखे आलमारी को तोड़कर उसमें रखे 12 लाख नकदी लेकर फरार हो गए। जबकि आलमारी में रखे आभूषण आदि की चोरी नहीं की। घटना से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कारोबारी द्वारा घर में रुपये रखने की किसी ने सटीक जानकारी दी थी। इस कारण चोर केवल रुपये निकालने के बाद रात के अंधेरे में फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल दिलीप सिंह एवं कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर लोगों में चर्चा है कि जिस तरह से चोरी की वारदात हुई है, इससे व्यापारी वर्ग दहशत में है। पुलिस इस घटना को संदिग्ध बता लीपापोती में जुटी है। कारोबारियों का कहना है कि पुलिस का यह तर्क देना की चोर केवल रुपये ही क्यों ले गए ? उसी आलमारी के दूसरे खाने में रखे आभूषण और मोबाइल की चोरी क्यों नहीं हुई ? इस संबंध में कोतवाल प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि आलमारी में जेवरात, मोबाइल और अन्य सामान भी रखे हुए थे, लेकिन चोर केवल बारह लाख रुपये ले गए हैं। ऐसे में मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होता है। हालांकि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। बहुत जल्द सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed