फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   truck driver dies in mishap

दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत

Tue, 15 Nov 2016 11:45 PM IST
मरदह
मरदह Updated Tue, 15 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
truck driver dies in mishap
accident - फोटो : Demo Pic.
स्थानीय थाना क्षेत्र के महेंगवा गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 29 पर सोमवार की देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़त में एक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के डाही गांव निवासी ट्रक चालक अफजल अंसारी (25) मऊ से गाजीपुर गिट्टी गिराकर गाजीपुर की ओर लौट रहा था। करीब रात 12.30 बजे महेंगवा गांव के पास गाजीपुर से मऊ की ओर गिट्टी लदे जा रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दिया। जान बचाने के चक्कर में मऊ से गाजीपुर जा रहे ट्रक का चालक अफजल ट्रक का स्टेयरिंग छोड़कर सड़क के किनारे गड्ढे में कूद गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाजीपुर से मऊ जा रहे गिट्टी लदा ट्रक सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया , जिससे ट्रक चालक अफजल की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आवाज सुनकर रात में ही आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी के सहारे गड्ढे में पलटे ट्रक को उठवाया। तब जाकर चालक का शव निकल पाया। पुलिस ने इस घटना की जानकरी  ट्रक चालक के परिजनों को दी। खाली ट्रक का खलासी इस टक्कर में बाल-बाल बच गया। मंगलवार की सुबह थाने पर पहुंचे मृतक चालक अफजल के भाई अफरोज ने गिट्टी लदे ट्रक के चालक के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed