फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tribute paid to world famous poet Munawwar Rana

Ghazipur News: विश्वविख्यात शायर मुनव्वर राना की दी गई श्रद्धांजलि

Sat, 20 Jan 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to world famous poet Munawwar Rana
दिलदारनगर। उसिया स्थित एक स्कूल परिसर में स्थित फिल्म अभिनेता नजीर हुसैन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को शोकसभा आयोजित की गई। इसमें विश्वविख्यात शायर मुनव्वर राना श्रद्धांजलि दी गई। स्कूल के उर्दू शिक्षक हाफिज शब्बीर ने पवित्र कुरान-ए-पाक का पाठ किया। विद्यालय के फाउंडर मेंबर और लेखक तौसीफ गोया ने कहा कि मुनव्वर राना की शायरी में समाज के दर्द को जिस शिद्दत डाला गया है, वह काबिले तारीफ है। उनकी की शायरी की उड़ान आम आदमी की आवाज को सशक्त बनाती है। हिंदी और उर्दू भाषा पर पकड़ रखने वाले मुनव्वर राना ने अपनी गजलों में ऐसा प्रतिनिधित्व दिया है, जो कहीं और देखने को नहीं मिलती। तौसीफ गोया ने मुनव्वर राना को इमोशनल शायर होने की काव्यात्मक आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि मुनव्वर भावुक नहीं थे, बल्कि लोकेल की खबर रखने वाले दमदार शायर थे। उनकी शायरी में आम और खास का विश्वास उनके दुनिया से प्रस्थान होने के बाद भी अमर है और रहेगा। मुनव्वर राना की शायरी को मां की दुआओं का प्रवाह हासिल है। उनकी शायरी की व्यवहारिकता और भावनात्मकता की लेखन संपदा में जीवन की सबसे अनमोल पहचान मां के रूप में विशाल रूप में उपस्थित है। क्यूईसी स्कूल उसिया के एडमिन मतलूब खां ने शोक प्रकट किया। इस दौरान सिदरा खातून, सारिया खान, मनतशा खान, दरख्शां खान, सानिया ख़ान, चेयरमैन आरिफ खान मौजूद रहे। इसके बाद विश्व प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राना के लिए दो मिनट का मौन रख कर दुआ-ए-मगफिरत की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed