{"_id":"6307c060f2f4a460161401b3","slug":"tribute-paid-to-freedom-fighter-sarju-pandey-ghazipur-news-vns6708995141","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाधीनता सेनानी सरजू पांडेय को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाधीनता सेनानी सरजू पांडेय को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
स्वाधीनता सेनानी पूर्व सांसद सरजू पांडेय की पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को सरजू पांडेय पार्क में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनकी समाधि पर पुष्पांजलि एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद विभिन्न दलों के लोगों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत था। उन्होंने आजादी के आंदोलन में अपनी अप्रतिम भूमिका अदा किया।
पूर्व विधायक अनिल अमिताभ दूबे ने कहा कि आजादी के बाद जमींदारी उन्मूलन में भी उन्होंने जबरदस्त भूमिका अदा किया। उनके संघर्ष का परिणाम रहा कि पूर्वांचल ही नहीं राष्ट्रीय पटल पर चर्चित क्रांतिकारी नेता के रूप में स्थापित हो गए। चार बार सांसद एवं 12 वर्ष तक विधान परिषद सदस्य रहे।
वहीं पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि वे पक्के कम्युनिस्ट थे। सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनका सपना भगत सिंह का शोषण विहीन समतामूलक समाज का था जो आज भी पूरा नहीं हुआ। आज उनसे प्रेरणा ग्रहण करके वर्तमान सरकार को जंगजू संघर्ष करके पदच्युत करना होगा। साथ ही साथ त्याग, बलिदान, देशभक्ति की भावना से युक्त होकर सैद्धांतिक राजनीति का पथ अपनाना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाकपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल अमिताभ दुबे, सीपीएम के जिला सचिव विजयबहादुर सिंह, माले नेता योगेंद्र भारती, पार्टी के जिला सह सचिव ईश्वरलाल गुप्ता, रामअवध, रामलाल, डॉ. रामबदन सिंह, रामशुक्ला, श्याम प्रसाद राजभर, शंभूनाथ यादव, सुरेंद्र राम, फूलमैन, रामचंद्र राम, अशोक मिश्र, अखिलेश राय, दुर्गा यादव, सुदामा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव एवं संचालन पार्टी के जिला सचिव जनार्दन राम ने किया।