फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transformer bursts into flames, leaving 150 homes without power.

Ghazipur News: आग का गोला बना ट्रांसफाॅर्मर, 150 घरों की गुल हुई बत्ती

Wed, 22 Oct 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Transformer bursts into flames, leaving 150 homes without power.
कासिमाबाद पॉवर हाउस के पास जलता ट्रांसफार्मर व बिजली के केबल। संवाद
कासिमाबाद। स्थानीय पावर हाउस से सटा 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफाॅर्मर मंगलवार की शाम आग का गोला बन गया। डेढ़ घंटे तक ट्रांसफाॅर्मर से आग की लपटें 30 फीट से भी ऊपर उठती रहीं। इस घटना में ट्रांसफाॅर्मर के साथ सभी केबल जलकर नष्ट हो गई। ट्रांसफाॅर्मर जलने से कासिमाबाद टाउन के करीब 150 घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बत्ती बुधवार की शाम 5 बजे तक लगभग 24 घंटे तक गुल रही। कासिमाबाद चौक के पास मंगलवार की शाम 5:30 बजे ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी से आसपास के कूड़े में आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गया। ट्रांसफाॅर्मर का तेल जब तक था आग की लपटें बीस से तीस फीट ऊपर तक उठती रहीॅ। घटना की जानकारी 33 केवीए उपकेंद्र के साथ 132 केवीए उपकेंद्र के कर्मचारियों को पता चली इसके बाद निगम के कर्मचारी हरकत में आए और अग्निशमन यंत्र के पांच सिलेंडर का प्रयोग किया, लेकिन मौके पर एक ही काम में आया। शेष चार सिलिंडरों ने मौके पर धोखा दे दिया। एक सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास हुआ, लेकिन वह नाकाफी साबित हुआ। एसडीओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार की देर शाम तक दूसरा ट्रांसफाॅर्मर आने की संभावना है। जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास है।
विज्ञापन



अखरी फायर स्टेशन की सुविधा -कासिमाबाद। तहसील मुख्यालय पर फायर स्टेशन विगत कई वर्षों से मंजूर है, लेकिन जमीन के अभाव में बन नहीं पा रहा है। जिस समय ट्रांसफार्मर जल रहा था उस समय मौके पर मौजूद लोग यही कह रहे थे कि तहसील मुख्यालय पर अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी रही होती तो यह आग कुछ मिनटों में बुझा दी गई होती। यही नहीं 132 केवीए और 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर अगर अग्निशमन यंत्र ठीक रहे होते और समय पर काम कर गए होते तब भी आग बुझ गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed