फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transformer blows out for the third time; villagers stage a protest.

Ghazipur News: तीसरी बार फुंका ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Jul 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Transformer blows out for the third time; villagers stage a protest.
दुल्लहपुर पावर हाउस पर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते सुल्तानपुर गांव के लोग। संवाद
दुल्लहपुर। क्षेत्र के ग्रामसभा जलालाबाद के सुल्तानपुर में बार-बार ट्रांसफॉर्मर फूंकने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। ग्रामीण दुल्लहपुर पावर हाउस पहुंचे और बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी कर 63 केवीए के स्थान पर 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ से दो महीने पहले गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था, लेकिन वह दो जुलाई को तीसरी बार फुंक गया। सुल्तानपुर के 150 घरों में बिजली कनेक्शन हैं। कम क्षमता का ट्रांसफॉर्मर होने के कारण उस पर अधिक भार पड़ता है और वह बार-बार फुंक जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में बिजली निगम के अभियंताओं से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। वहीं बिजली निगम के अवर अभियंता आरके राव ने बताया कि फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर को जल्द ही बदल दिया जाएगा। इस मौके पर श्रवण यादव, अमरजीत यादव, सोनू यादव, रामजन्म यादव, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed