फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   train accedant

ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी सहित दो की मौत

Mon, 18 Jan 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
train accedant
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली में दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन के चपेट में आने से किशोरी सहित दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजन बिलखते रहे। सैदपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 गांधी नगर निवासी उजाला यादव (15) की बंगला बाबा रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर हादसे की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचकर बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतका के पिता अनिल यादव ने बताया कि पुत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वहीं, मलिकशाहपुर बेलही गांव के सामने ट्रैक पार कर दूध लेने जा रहे नितेश यादव (14) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed