{"_id":"5f1716a58ebc3e6374563136","slug":"topten-criminal-filed-a-extortion-case-search-begins-ghazipur-news-vns537116189","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपटेन अपराधी पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज, तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपटेन अपराधी पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज, तलाश शुरू
विज्ञापन
गाजीपुर। शादियाबाद थाने का टॉपटेन एवं डकैती, हत्या, लूट जैसे संगीन अपराध को अंजाम देने वाले कुख्यात कर्मवीर सिंह सोनू पर पुलिस ने रंगदारी के दो मुकदमे दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। रंगदारी का मुकदमा दर्ज होने के बाद अब उसके ऊपर कुल 24 संगीन मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक उसे सफलता नहीं मिली है।
पुलिस की गिरफ्त से दूर शातिर बदमाश ने शाहपुर शमशेर खां निवासी अमरेश यादव से फोन पर 50 हजार की रंगदारी मांगी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 20 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा मनिहारी के पारसनाथ सिंह को मोबाइल से धमकी देते हुए एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते दस जुलाई को यूसुफपुर निवासी टॉप टेन अपराधी कर्मवीर सिंह सोनू को दबोचने के लिए पुलिस टीम ने उसके मकान पर छापेमारी की। इस बीच वह चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक कर्मवीर वर्ष 2013 में सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार गांव निवासी सोनू सिंह की हत्या करने के बाद सुर्खियों में आया था। इसके बाद उसका नाम मुहम्मदाबाद में एक व्यापारी से छिनैती के बाद हत्या में भी प्रकाश में आया था। उसने अपनी पत्नी को बीडीसी चुनाव में उतारा और गांव में प्रचार करने के दौरान कहासुनी होने पर श्रवण राजभर की वर्ष 2015 में हत्या कर दी थी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में करोड़ों रुपये सोना लूटने पर भी उसका नाम सामने आया था। थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी काफी शातिर किस्म का बदमाश है। उसके ऊपर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया है। लगातार छापेमारी चल रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।