{"_id":"647cc5fc3273a8630f075714","slug":"top-officials-will-remove-the-mistakes-of-papers-ghazipur-news-c-20-1-237286-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कागजों की भूल-चूक करेंगे आला अधिकारी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कागजों की भूल-चूक करेंगे आला अधिकारी दूर
विज्ञापन
शिक्षा : अंकपत्र और प्रमाण पत्र में संशोधन के लिए लगेगा विशेष शिविर
पहले चरण में गाजीपुर समेत आठ जिलों में लगेगा विशेष शिविर
राजकीय सिटी इंटर कालेज में 12 से 14 जून तक होगा आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद में अंकपत्र और प्रमाण पत्र में संशोधन के लिए आवेदन करने वाले छात्र एवं छात्राओं के मामलों का निस्तारण 12 से 14 जून तक राजकीय सिटी इंटर कालेज में विशेष शिविर लगाकर किया जाएगा। शिविर में सुनवाई के दौरान बोर्ड के अधिकारियों के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शिविर का आयोजन महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के निर्देश पर किया जा रहा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के उप सचिव ने बताया कि शिविर के दौरान आवेदन करने वाले छात्र एवं छात्राओं के प्रमाण पत्र पर अंकित माता एवं पिता के नाम, जन्मतिथि और उनमें वर्तनी त्रुटि के प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। पहले चरण में जिन आठ जिलों में शिविर लगाकर फाइलों का निस्तारण किया जाएगा उनमें गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, भदोही, बलिया, सुल्तानपुर और देवरिया जिले शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि महानिदेशक के निर्देश पर जिलेवार एवं विद्यालयवार प्रकरणों की सूची बोर्ड की ओर से तैयार कराई जा रही है। इस सूची को शीघ्र ही जिला विद्यालय निरीक्षक को बोर्ड उपलब्ध कराएगा। सूची के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक संबंधित छात्रों और विद्यालय के प्रधानाचार्यो को सूचित करेंगे। इसके साथ डीआईओएस समय, तिथि और शिविर स्थल की जानकारी भी उनको देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन सौ-सौ प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। जिस दिन जिस छात्र और प्रधानाचार्य का प्रकरण निस्तारित होगा, उस दिन ही उन्हें उपस्थित रहना होगा। इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक संबंधित को देंगे।
लाने होंगे ये कागजात
उन्होंने बताया कि माता-पिता के पूर्ण नाम परिवर्तन की स्थिति में छात्र को जो महत्वपूर्ण कागजात उपलब्ध कराने हैं, उनमें प्राइमरी, मिडिल एवं हाईस्कूल के दाखिला रजिस्टर की मौके पर जांच कराना, इस तीनों कक्षाओं की काउंटर साइन टीसी, संशोधन वाले प्रमाण पत्र की मूल प्रति शामिल है। इसके अलावा इंटर की छाया प्रति, कक्षा नौ या ग्यारह के पंजीकरण की प्रमाणित प्रति, प्रवेश आवेदन फार्म की प्रमाणित छाया प्रति, परिवार रजिस्टर की नकल और आधार कार्ड देना होगा। इनमें से जो कागजात पहले से जमा किया गया है, उसे छोड़कर शेष जमा करना अनिवार्य होगा। तभी उस प्रकरण का निस्तारण होगा। जन्मतिथि के प्रकरण में उपरोक्त के अलावा डीआईओएस की आख्या, प्रधानाचार्य का घोषणा अनुबंध पत्र और निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि बोर्ड के इतिहास में यह पहला अवसर है जब अंक पत्रों और प्रमाण पत्रों में संशोधन का प्रकरण जिला स्तर पर शिविर लगाकर किया जा रहा है। इससे काफी दिनों से लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलेगी। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से कुल 15 जिले संबद्ध हैं। इन सभी जिलों में यह निस्तारण शिविर लगेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि राजकीय सिटी इंटर कालेज में 12 से तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया है।