फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Today the district victory over the tenth festival boom

आज जिले भर में विजय दशमी त्योहार की धूम

Wed, 21 Oct 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Wed, 21 Oct 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
Today the district victory over the tenth festival boom

 असत्य पर सत्य की विजय का पर्व पूरे जिले में आज उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई जगह मेले का आयोजन किया गया है। जगह-जगह चल रही रामलीला में रावण वध के साथ ही विजयादशमी की खुशी मनाई जाएगी। इस पर्व की तैयारी के मद्देनजर आयोजन स्थलों पर सफाई के साथ ही सुरक्षा की भी व्यवस्था पर्व की पूर्व संध्या तक कर ली गई। उल्लेखनीय है कि इस पर्व से पहले ही कई स्थानों पर रामलीलाएं शुरू हो जाती हैं। विजयादशमी के दिन असत्य और बुराई के प्रतीक रावण का वध होता है तथा भगवान राम उसके पुतले का दहन करते हैं।

विज्ञापन



इस वर्ष भी शहर के लंका मैदान सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मेले का आयोजन किया जा रहा है। लंका मैदान में शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आज शाम को रेला उमड़ेगा। परिवार के लोग घर के मुखिया के साथ दिन में 2 बजे के बाद लंका मैदान को घरों से रवाना होंगे। मेले का आनंद उठाने के लिए अधिकांश लोग घरों से पूरी तैयार कर निकलेंगे। बैठने के लिए कोई चटाई लेकर पहुंचेगा तो कोई चादर। लंका मैदान तब तक खचाखच भरा रहेगा, जब तक कि भगवान श्रीराम रावण को आग के हवाले नहीं कर देंगे। रामलीला कमेटी द्वारा निर्धारित समय पर भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, माता सीता रथ पर सवार होकर रावण के विशालकाय पुतले के पास पहुंचेंगे। इसके बाद राम-रावण युद्ध होगा। भगवान श्रीराम द्वारा रावण को मार गिराए जाने के बाद भगवान राम रावण के पुतले को आग के हवाले करेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed