{"_id":"a503a40999c717722732e9cd5482a258","slug":"thundered-against-the-anti-people-policies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गरजे बसपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गरजे बसपाई
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों क ेखिलाफ सोमवार को बसपा
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। शहर के सरजू पांडेय पार्क में आयोजित
धरना-प्रदर्शन कर बसपाइयों ने सरकारों को जमकर कोसा। कहा कि इन दोनों
सरकारों से जनता ऊब चुकी है। आने वाले समय में बसपा फिर दमदारी के साथ अपना
परचम लहराएगी।
सोेमवार को आयोजित सभा में वाराणसी-आजमगढ़ मंडल के जोन कोआर्डिनेटर डा. मदन राम ने कहा कि केन्द्र सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी है। इससे सिर्फ पूंजीपतियों का भला होगा। मोदी सरकार किसानों की जगह कारपोरेट घरानों का हित देख रही है। उसे किसानों की परवाह नहीं है। महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता में आई सरकार इस पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हुई है।
उसका अच्छे दिन लाने का वादा हवा-हवाई साबित हो रहा है। प्रदेश सरकार के कार्यों की चर्चा करते कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अपराध की बढ़ती घटनाओं ने सरकार के कानून व्यवस्था के दावे की पोल खोल दी है। मंडल कोआर्डिनेटर ओमप्रकाश गौतम ने दोनों सरकारों को कोसते हुए कहा कि बसपा ही सही मायने में सभी वर्गों की सच्ची हितैषी है। सर्वसमाज का हित बसपा में ही निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारी में मनोयोग से जुटने की अपील की।
मंडल कोआर्डिनेटर शैलेष कुमार ने कहा कि किसानों को राहत पहुंचाने के बजाए दोनों सरकारें किसानों की उपेक्षा कर रही हैं। सरकारों की किसान विरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जमानिया विस प्रभारी अतुल राय ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी पर रोष जताते कहा कि इस सरकार में गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। सपा के शासनकाल में आम आदमी सुरक्षित नहीं है।
बसपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। धरना सभा में पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय, कालीचरण राजभर, विजय कुमार, डा. राजकुमार सिंह गौतम, मनीषचन्द्र पांडेय, एमएलसी राजदेव सिंह, सैदपुर प्रभारी मंजू कौशल, ओमप्रकाश गुप्त, संजीव कुमार, उपेन्द्र राय, श्यामनारायण राम, रंगजी कुशवाहा, एमएच खां, विजेन्द्र प्रताप सिंह, किशोर यादव, पुनवासी पाल, मायाप्रसाद चौरसिया, अमेरिका प्रधान, गुलाब राम, सुभाष राम, धर्मेन्द्र मिश्र, गोपाल पांडेय, रामनगीना सिंह, मनोज विद्रोही, हरिनाथ राजभर, पूर्व विधायक रामनारायण कुशवाहा, बुझारत राजभर, रितेश कुमार, मुनेश्वर सागर आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री कैलाशनाथ सिंह यादव और संचालन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बागड़ी तथा आभार छात्रनेता विवेकानंद पांडेय ने किया।