फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   three youth died in road accident hit by vehicle in ghazipur up

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: बहन के घर कलेवा पर आए थे तीन युवक, सड़क हादसे में फुफेरे भाई सहित सभी की मौत

Sun, 27 Jun 2021 10:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 27 Jun 2021 10:29 PM IST
सार

हादसा गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईतबांध के पास हुआ है। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, इसके बाद वह सभी को कुचलते हुए चला गया।

विज्ञापन
three youth died in road accident hit by vehicle in ghazipur up
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर रविवार की देर शाम साढ़े आठ बजे अज्ञात चार पहिया वाहन ने सामने से बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में बाइक पर सवार दो फुफेरे भाई सहित तीन की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद जमानिया सीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस टीम पहुंच गई और पूछताछ में जुट गई। तीनों युवक बहन के घर कलेवा पर गए थे।

जानकारी के अनुसार, रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली गांव निवासी गंगासागर राम(30) अपने फुफेरे भाई दिलदारनगर थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी रमेश राम(26) और गांव के ही मित्र अशोक पासवान(27) के साथ शहर कोतवाली के फुल्लनपुर स्थित अपने बहन के घर कलेवा लेकर गए थे। बीते 20 जून को गंगासागर राम की बहन रूमन राम की शादी नगर के फुल्लनपुर में हुई थी। वहां से देर शाम करीब आठ बजे तीनों एक ही बाइक पर घर उतरौली लौट रहा थे।

विज्ञापन

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईतबांध के पास देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बारा की ओर से तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित वाहन ने बाइक में सामने से धक्का मार दिया। हादसे के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। चालक वाहन रोकने के बजाए तीनों युवकों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक गंगासागर राम हैंडपंप बनाने का मिस्त्री था। इधर दुर्घटना की जानकारी होते ही जमानिया सीओ हितेंद्र कृष्णा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

वहीं दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजन थाने पहुंच गए। जमानिया सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed