फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three suspended including AC, JE in the death of contract worker lineman

Ghazipur News: संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत मामले में एसी, जेई समेत तीन निलंबित

Mon, 03 Jul 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three suspended including AC, JE in the death of contract worker lineman
-एमडी ने की कार्रवाई, विद्युत निगम के अधिकारियों में खलबली
विज्ञापन

-लापरवाही के कारण करंट लगने से हुई थी संविदा कर्मचारी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। कुंडेसर उपकेंद्र पर तैनात विद्युत संविदा लाइनमैन की विद्युत करंट से हुई मौत के मामले में एमडी शंभू कुमार ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने इस मामले अधीक्षण अभियंता राकेश मोहन, अवर अभियंता पंकज कुमार रावत और टीजी-टू (विद्युत) मनन यादव को निलंबित कर दिया है।
भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुंडेसर उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात सुखडेहरा निवासी शिवकुमार राय उर्फ नेता (45) शनिवार देर रात चक डुमरिया के पास सिवान में लगे राजकीय नलकूप के पास ट्रांसफॉर्मर पर तार जोड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र से शट डाउन भी लिया था। लेकिन इसी बीच बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई। इससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे। ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया था। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

हालांकि, शटडाउन के बावजूद विद्युत आपूर्ति संचालित होने के मामले की जांच का आदेश अवर अभियंता ने दिया था। लेकिन, उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी, जिसपर उन्हें दोषी मानते हुई एमडी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें विद्युत वितरण मंडल आजमगढ़ से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर अवर अभियंता पंकज कुमार रावत और टीजी-टू (विद्युत) को भी निलंबित किया है। आरोप है कि अवर अभियंता ने पर्यवेक्षण में शिथिलता बरती, जबकि टीजी-टू (विद्युत) ने शट डाउन वापस किए बिना आपूर्ति चालू कर दिया, जिससे यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed