{"_id":"60281c838ebc3ee9100fb9c1","slug":"three-shops-caught-fire-due-to-short-circuit-34-lakh-goods-destroyed-ghazipur-news-vns574536269","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट-सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग, 34 लाख का सामान नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट-सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग, 34 लाख का सामान नष्ट
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की देर रात शार्ट-सर्किट के चलते तीन दुकानों एवं अज्ञात कारणों से आग लगने से दो झोपड़ियां जलकर राख हो गई। दोनों घटनाओं में करीब 30 लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की घटना ने पीड़ित दुकानदारों की कमर ही तोड़ दी है। जबकि एक मोबाइल दुकानदार को पुलिस ने आग से सुरक्षित बाहर निकाला।
औड़िहार: सैदपुर तहसील के मुख्य गेट के सामने पुरानी बस स्टैंड के पास दो मोबाइल की दुकानों और एक कंप्यूटर जॉब वर्क की दुकान है। तीनों दुकानदार रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। जबकि एक मोबाइल सेंटर का संचालक विनीत मोदनवाल अपनी दुकान में खाना खाने के बाद सो रहा था। रात करीब 12 बजे अचानक तीनों दुकानों से आग की लपटें उठने लगी। इसी बीच अगल-बगल के लोगों और पिकेट के सिपाहियों ने शोर मचाना शुरू किया।
सूचना पाकर सैदपुर कोतवाली पुलिस एवं नगर पंचायत कर्मियों ने पानी के टैंकर के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। दुकान के पिछले हिस्से में गैस सिलेंडर रखा होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। नगर पंचायत कर्मी टैंकर के पानी से आग पर काबू पाने में असफल रहे। दमकल कर्मी पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इस बीच मोबाइल की दुकान में सो रहे विनीत मोदनवाल दुकान के पिछले हिस्से में आग की लपटों के बीच घिरने से चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर पुलिस कर्मी बच्चेलाल ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मोबाइल सेंटर के दुकानदार अमित विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी दुकान से करीब 25 लाख के स्मार्टफोन और उससे जुड़े चार्जर, तथा दूसरी दुकान के दुकानदार विनीत मोदनवाल ने बताया कि उनके पांच लाख से ज्यादा के मोबाइल जलकर नष्ट हो गया है। इधर कप्यूटर जॉब वर्क के दुकानदार बंटी मोदनवाल ने बताया कि लाखों से अधिक का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
दिलदारनगर: खजुरी गांव के पूरब मुहल्ला स्थित केशव कुशवाहा की दो झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। बस्ती के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लेखपाल ने क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी।