फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three routes, one-way, seeing the crowd on Dhanteras

धनतेरस को लेकर तीन मार्ग हुए वन-वे

Tue, 10 Nov 2020 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Three routes, one-way, seeing the crowd on Dhanteras
गाजीपुर। नगर के प्रमुख बाजारों में धनतेरस पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस सक्रिय हो गई है। शहर के तीन मार्गों को वन-वे किया गया है। इसका सख्ती से पालन कराने के लिए टीआई प्रवीण यादव के नेतृत्व में टीम लगातार चक्रमण कर रही है।
विज्ञापन

धनतेरस पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों द्वारा विभिन्न सामानों की खरीदारी की जाती है। ऐसी स्थिति खासकर नगर के प्रमुख बाजार में ग्राहकों की भीड़ होने से जाम का संकट उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में मिश्र बाजार से टाउन हाल, टाउन हाल से स्टीमर घाट, स्टीमर घाट से एलआईसी चौराह होते हुए महुआबाग को वन-वे मार्ग किया गया है, जिससे लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस संबंध में सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने बताया कि धनतेरस को लेकर तीन मार्गों को वन-वे किया गया है। साथ ही टीआई प्रवीण यादव को टीम के साथ भ्रमण करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed