फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   three masked men loot grahak seva kendra operator in ghazipur

गाजीपुर में दिनदहाड़े लूट: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को तीन नकाबपोशों ने लूटा, हवाई फायरिंग करते हुए फरार

Mon, 26 Jul 2021 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Jul 2021 05:09 PM IST
सार

लुटेरे संचालक के झोले में रखे 63 हजार रुपये, तीन चेक बुक, एक मोबाइल, दो फिंगर स्कैनर और स्वैप मशीन लेकर भाग गए।

विज्ञापन
three masked men loot grahak seva kendra operator in ghazipur
नकाबपोशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से की लूट।

विस्तार

गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी ईजरी गांव के बीच नहर के पास एक मोटरसाइकिल सवार को लूटकर तीन नकाबपोश फरार हो गए। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे के करीब लुटेरों ने चलती गाड़ी से ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सतीश को धक्का दे दिया, जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।

विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने उससे रुपयों से भरा झोला छीन लिया। बताया जा रहा है कि भागते समय नकाबपोशों ने कई राउंड हवाई फायर भी किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, सीओ जमानियां हितेंद्र कृष्ण, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजधारी चौरसिया मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग करने लगे। लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


इधर, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, जमानियां कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर निवासी सतीश कुमार यादव पुत्र शिवराम एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। उसकी दुकान ढढनी बाजार में है। वह रोज की तरह अपने घर से अकेले बाइक से मलसा ईजरी नहर होते हुए ढढनी जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक केंद्र संचालक का पीछा करने लगे। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहर के पास सुनसान देख बदमाशों ने सतीश को पीछे से धक्का दे दिया, जिसके कारण वह गिर गया। मौका मिलते ही दो बदमाश बाइक से उतर गए, जबकि तीसरे बाइक चालू रखी थी। उन्होंने मारपीट कर बैंक मित्र से रुपयों से भरा झोला छीन लिया और हवाई फायर करते हुए नगसर की ओर भाग गए।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के झोले में 63 हजार रुपये, तीन चेक बुक, एक मोबाइल, दो फिंगर स्कैनर, स्वैप मशीन समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, जिसको लुटेरे साथ ले गए। मामले की जानकारी होते ही दोपहर करीब तीन बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने नाकेबंदी कर बदमाशों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करने के लिए कहा।

पुलिस छानबीन करने के साथ ही लुटेरों को दबोचने के लिए जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चला रही है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजधारी चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन करने के साथ ही लुटेरों को दबोचने के लिए जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed