फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three injured including the principal in the fight

मारपीट में प्रधानाचार्य सहित तीन घायल

Sat, 09 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three injured including the principal in the fight
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कालेज में शनिवार को अध्यापकों और छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें प्रधानाचार्य सहित तीन शिक्षकों को चोटें आईं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

12वीं पास छात्रों की सनद मार्कशीट के नाम पर पैसे वसूलने का मामला कई दिनों से चल रहा था। छात्रों ने एसडीएम सूरज कुमार यादव से शिकायत की थी। भुड़कुड़ा कोतवाल शिव प्रताप वर्मा को जांच के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी। छुट्टी के बाद प्रधानाचार्य इंद्र भूषण राय ने पहले छात्रों को जाने की सलाह दी। इसके बाद छात्राओं को जाने लिए कहा। इसी बात को लेकर एक अन्य शिक्षक से कहासुनी हो गई। तब-तक 12 वीं पास छात्र पहुंचे और प्रधानाचार्य और व्यावसायिक टीचर विनय कुमार चौबे को पीटने लगे। बीच-बचाव करने आए अध्यापक केसर सिंह यादव को मार-पीटकर घायल दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में जुट गई। भुड़कुड़ा कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि छानबीन की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed