{"_id":"601ae51f8ebc3e27e819d879","slug":"three-hundred-bed-hospital-setting-falls-under-construction-ghazipur-news-vns5725718124","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन तीन सौ बेड अस्पताल की सेटरिंग गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन तीन सौ बेड अस्पताल की सेटरिंग गिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
निर्माणाधीन तीन सौ बेड अस्पताल की सेटरिंग गिरी
तीन मजदूर माूमूली रूप से जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। नगर कोतवाली के गोराबाजार स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध बन रहे तीन सौ बेड के अस्पताल की सेटरिंग बुधवार की देर शाम भरभरा कर गिर गई। घटना में तीन मजदूरों को मामूली चोटें आईं।
राजकीय मेडिकल कालेज के लिए तीन सौ बेड के तीन तल के अस्पताल का निर्माण सीएमओ कार्यालय परिसर में चल रहा था। तीसरे तल की छत की सेटरिंग के बाद शाम को ढलाई का कार्य शुरु होने वाला था। तब-तक जिला अस्पताल की तरफ जाने वाले मार्ग की तरफ सेटरिंग भर-भराकर गिर पड़ी। संयोग रहा कि उस दौरान कोई वाहन या अन्य लोग सड़क पर मौजूद नहीं थे। इधर काम कर रहे मजदूर बिहार प्रांत के मनोज राम सहित दो को मामूली चोटें आईं। मार्ग अवरुद्ध होने से जिला अस्पताल आने वाले वाहनों को मार्ग बदलकर जाना पड़ा। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। तीन मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं।