फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three arrested for theft of diesel engine

डीजल इंजन की चोरी में तीन गिरफ्तार

Fri, 15 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for theft of diesel engine
भांवरकोल पुलिस ने शुक्रवार की सुबह तीन अभियुक्तों को डीजल इंजन की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के तीन डीजल इंजन बरामद किया गया। साथ ही 40 हजार नकद और इंजन खोलने में प्रयोग होने वाले रिंच सहित अन्य सामग्री बरामद हुई। मालूम हो कि पुलिस टीम पूर्वाचंल एक्सप्रेसवे ग्राम सोनाडी के पास मलसा की तरफ से आ रही एक मोटरसाईकिल को रोकने का इशारा किया गया तो मोटर साईकिल नजदीक आने पर पुलिस टीम को देखकर मोटर साईकिल को पीछे मोड़कर भागना चाहा। उसी दौरान हड़बड़ाहट में मोटर साइकिल लेकर गिर गया। पुलिस टीम ने बिना मौका गवाएं मोटर साइकिल चालक व उस पर सवार अन्य एक व्यक्ति को पकड़ लिया। मोटर साईकिल पर एक डीजल इंजन पंप लदा था। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते गाड़ी चालक का नाम सुशील कुमार राय (22) निवासी ग्राम सियाडी थाना भांवरकोल और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम कौशल राय (25) ग्राम हाटा थाना मुहम्मदाबाद बताया। चेकिंग के दौरान मोटर साईकिल की कपड़े की डिग्गी से एक रिंच 18,19 इंच व दो पाना रिंच 14,15,22,27 और एक राड बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि गांव में घुमकर खेत में लगे पंपींग सेट को देखते है तथा रात्रि में हमलोग इसी मोटर साईकिल से जाकर इन्ही रिंचो की मदद से डीजल इंजन पंप खोल कर शिवम गुप्ता पुत्र युशुफपुर थाना मुहम्मदाबाद की कबाड़ की दुकान पर बेचते है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह मोटर पंप ग्राम बसनिया से चुराया था। जिसे बेचने ले जा रहे थे। कुछ समय पहले ही दो डीजल इंजन पंप को आलापुर से चोरी किया था। जिसे शिवम गुप्ता को बेचे थे, जिसका पैसा अभी हमे नहीं मिला है। आज देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शिवम गुप्ता को मलिकपुरा चट्टी पर बुलाये है। वह वहां पर मौजूद होगा। इसके बाद पुलिस टीम मलिकपुरा चट्टी पर पहुंची। जहां सुशील राय ने इशारा करके बताया कि सड़क के किनारे खड़ा शिवम गुप्ता (28) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed