फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thieves stole goods worth one lakh rupees from the school

Ghazipur News: चोरों ने विद्यालय से एक लाख रुपये के सामान पर किया हाथ साफ

Sat, 17 Jan 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth one lakh rupees from the school
मरदह। थाना क्षेत्र के बोगना गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय से चोरों ने एक लाख रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि बिरनो शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बोगना शीतकालीन 16 दिन के छुट्टी के बाद शुक्रवार की सुबह 9 बजे खुला। सामान अस्त व्यस्त देखकर शिक्षकों ने घटना की जानकारी प्रधानाध्यापक को दी। प्रधानाध्यापक शिवाकांत सिंह ने डायल 112 पुलिस व मरदह थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन जुट गई। प्रधानाध्यापक शिवाकांत सिंह ने 31 दिसंबर को विद्यालय शीतकालीन अवकाश में बंद हुआ था। जब शुक्रवार को पहुंचा तो स्थित सामान अस्त-व्यस्त थे। चोरों ने सीसीटीवी कैमरा, इंवर्टर, बैट्री 12 बोल्ट, खेल कूद सामाग्री, इको क्लब सामाग्री, विज्ञान कीट सामाग्री, गणित कीट सामाग्री, स्वच्छता कीट, दो सेलिंग फैन, दो क्विंटल चावल, एक क्विंटल गेहूं सहित एक लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed