फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There will be no problem in getting flood related information from the control room

कंट्रोल रूम से बाढ़ संबंधी जानकारी मिलने में नहीं होगी परेशानी

Tue, 03 Aug 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
There will be no problem in getting flood related information from the control room
बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ कर्मचारियों की तैनाती की है। जिससे लोगों को कंट्रोल रूम से बाढ़ संबंधी जानकारी मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी। कर्मचारियों की तैनाती एक अगस्त से 31 अगस्त तक की गई है। अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) राजेश सिंह ने बताया है कि नियंत्रण कक्ष पर दूरभाष स्थापित है, जिनका नंबर 0548-2226001 तथा 1077 है। दैवी आपदा की स्थिति मे जनहानि, पशुहानि या अन्य प्रकार की सूचना तथा गंगा के जलस्तर की सूचना बराबर कंट्रोल रूम से उपलब्ध होता रहेगा। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती तत्काल प्रभाव से की गई है। जिसमें रामचंदर यादव, चकबन्दी लेखपाल 9795667500 सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, विनोद यादव, चपरासी चकबन्दी विभाग, 8924878086 सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, निलेश यादव, चकबन्दी लेखपाल, 8574148383, शाम 4 बजे दिन से रात्रि 12 बजे तक, हरिदास राम, चपरासी चकबन्दी विभाग, 9566987885, शाम 4 बजे दिन से रात्रि 12.00 बजे तक, संजीत कुमार गुप्ता, चकबन्दी लेखपाल, 6394389697, रात्रि 12.00 बजे से सुबह 8 बजे तक और संतोष, चपरासी चकबन्दी विभाग, 9450721825, रात्रि 12.00 बजे से सुबह 8 बजे तक तैनात किये गये हैं। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह आदेश एक अगस्त से 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed