फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   theft

जनरल स्टोर की दुकान से चार लाख की चोरी

Mon, 24 Jun 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
theft
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार स्थित एक जनरल स्टोर और पान सामग्री की थोक दुकान को रविवार की रात चोरों ने खंगाला। इस बीच पचास हजार नकदी सहित करीब साढ़े तीन लाख का सामान उठा ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी लेते हुए मामले की जांच-पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। नुरुद्दीनपुर निवासी राजेश त्रिपाठी की दुकान सिधौना बाजार में जनरल स्टोर और पान की थोक दुकान है। रोज की तरह वह रविवार की देर शाम भी दुकान बंदकर चला गया। देर रात किसी समय चोर दो मंजिला मकान में सीढ़ी के ऊपर लगे टीनशेड को हटाकर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर प्रवेश कर गए। दुकान में रखा पचास हजार नकदी समेत लाखों का सामान लेकर चोर चंपत हो गए। सोमवार की सुबह जब राजेश ने दुकान खोला तो बिखरे सामानों को देख उसके होश उड़ गए। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित से पूछताछ कर जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने बताया कि चोर दो लाख 50 हजार मूल्य का सिगरेट, पचास हजार का पांच और दस का सिक्का, गुटखा, अगरबत्ती, सुर्ती, नमकीन, बिस्किट के साथ कुछ जनरल स्टोर का सामान समेत करीब चार लाख का सामान उठा ले गए हैं। इस संबंध में सीओ सैदपुर राम बहादुर सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पीड़ित की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीओ ने घटना वाले क्षेत्र में रात्रि को किस दारोगा और पुलिस कर्मी की ड्यूटी थी इसकी भी जांच शुरू कर दी है। कहा कि बहुत जल्द चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा। उधर चोरी की इस वारदात से दुकानों में भय व्याप्त हो गया है। उनका कहना था कि चोरों के दिलोदिमाग में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। शायद यही कारण है कि पुलिस रात में एक तरफ जहां गश्त कर रही है, वहीं चोर अपना काम कर आराम से निकल जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed