{"_id":"59ca94064f1c1b79548b481c","slug":"the-young-man-got-drowned-in-the-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से युवक जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से युवक जान गई
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
युवक के डूबने के बाद लगी लोगों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ददरीघाट पर मंगलवार को अपने मित्रों के साथ गंगा में नहा रहा युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घाट पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव मिलने के बाद कब्जे मेें लेने के साथ ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बंशी बाजार मुहल्ला निवासी अमरदेव खरवार का पुत्र पंकज खरवार (19) सुबह करीब सात बजे कांशीराम आवास में रहने वाले कुछ दोस्तों के साथ ददरीघाट स्थित गंगा नहाने गया था। नहाते समय युवक गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबता देख उसके साथ डर से शोर मचाते हुए फरार हो गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोगों मौके पर पहुंच गए।
लोगों ने युवक के डूबने की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल राजीव कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ घाट पर पहुंचे। पुलिस युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाने का प्रयास कर रही थी इसी बीच, सूचना मिलते ही समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी गोताखोरों के साथ घाट पर पहुंच गए।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हृदयानंद सिंह ने बताया कि गंगा में स्नान करते वक्त डूबे पंकज खरवार का शव नदी से निकाल लिया गया है। साथ ही शव को कब्जे में ले पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।