फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The sunshine increased the maximum temperature, while the cold winds intensified the chill at night.

Ghazipur News: धूप से अधिकतम तापमान बढ़ा, सर्द हवाओं ने रात में बढ़ाई ठंड

Thu, 15 Jan 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The sunshine increased the maximum temperature, while the cold winds intensified the chill at night.
पीडीडीयू नगर। जिले में प्रतिदिन मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कोहरा व बादल छंट जाने से धूप तो निकल रही है, लेकिन सर्द पछुआ हवा भी अपना पूरा जोर लगा रही है। सुबह से ही करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। हालांकि दोपहर तक हवा का जोर कुछ कम हो जाने से दिन का तापमान मंगलवार के 18 से बढ़कर 21 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि सर्द हवा के कारण रात का तापमान नौ से घटकर सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बुधवार की रात न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरकर छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सीजन की सर्वाधिक सर्द रात रही। हालांकि दिन में चटक धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन शीतलहर चलने से रात में ठिठुरन और गलन बरकरार रही। दिन में बाजारों में लोगों की खूब आवाजाही रही, लेकिन शाम ढ़लते ही इसमें कमी आनी शुरू हो गई थी। नगर में रात के नौ बजे के बाद सड़कें सूनीं पड़ गई थीं। लोग अपने घरों में कैद हो गए थे। ढलती रात के साथ सर्द हवा से ठिठुरन का सिलसिला बढ़ता गया। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ हो रही बारिश के बाद उत्तर-पश्चिम की ओर से जिले में प्रवेश कर रही सर्द हवा से रात में ठिठुरन जारी है। आगामी दो दिन में न्यूनतम तापमान में और गिरावट का अनुमान है। बताया कि पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं और रात में साफ आसमान के कारण धरती से गर्मी के तेजी से निकलने वाले (रेडिएटिव कूलिंग) से न्यूनतम तापमान गिर जाता है, जिससे रातें ठंडी और दिन गर्म महसूस होते हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ती है। उन्होंने ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed