फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The success of the strategy to strike

हड़ताल की सफलता की रणनीति बनाई

Fri, 19 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Fri, 19 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The success of the strategy to strike
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर 23 फरवरी से होने वाली प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए जिले के कर्मचारी-शिक्षक संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। परिषद से संबद्ध एवं सहयोगी संगठनों ने राजकीय सिटी इंटर कालेज में कार्यकारिणी की बैठक कर हड़ताल की सफलता की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों की घोर आलोचना की। कहा कि कर्मचारी-शिक्षकों की अनदेखी सरकार को बहुत महंगी पड़ेगी। कर्मचारी अपनी उपेक्षा का जवाब देंगे। अध्यक्षता कर रहे प्रमुख सलाहकार मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने जिले के सभी कर्मचारी संगठनों से 23 फरवरी को सभी कार्यालयों में तालाबंदी कर अपने-अपने संघ के बैनर के साथ विकास भवन में होने वाली सभा में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। अन्य वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी अब चुप बैठने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए एकजुट होकर आगे आने की अपील की। सभा में अरविंद नाथ राय, एसपी गिरी, गिरजा कुशवाहा, सुभाष सिंह, अनंत सिंह, दुर्गेश श्रीवास्तव, डा. दुुर्गेश सिंह, अखिलेश यादव, अजय भारती, सुरेन्द्र प्रताप, संजय राय, विवेक सिंह शम्मी, अरुण सिंह, राकेश सिंह, अनूप सिन्हा, तारा सिंह, सायरा परवीन, पुष्पा ओझा, लालपरी, जितेन्द्र यादव, चन्द्रिका यादव, जमुना, रामअवध यादव, अमित श्रीवास्तव, बालकृष्ण यादव, हरिमोहन सिंह, जितेन्द्र पांडेय, दानिश अहमद, मुजफ्फर अली आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed