फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The strongmen beat the contract workers

मनबढ़ों ने संविदा कर्मियों को पीटा

Wed, 24 Feb 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
The strongmen beat the contract workers
भीमापार। क्षेत्र के भीमापार स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मियों ने बाजार निवासी मनबढ़ टावर संचालक के खिलाफ मारने-पीटने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है। जेई पत्तू यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बाजार निवासी एक व्यक्ति के घर में टावर चलता है। उक्त टावर का बिजली बिल न जमा होने की स्थिति में उक्त टावर की बिजली काट दी गई थी। इसके बाद उक्त मनबढ़ उपकेंद्र पर पहुंचा और वहां तैनात संविदा कर्मी राजपाल कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद और अन्नू कुमार संग अभद्रता करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। जेई के वापस आने पर कर्मियों ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद उन्होंने थाने में नामजद तहरीर दी। मांग किया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कर्मियों को सुरक्षित माहौल दिया जाए, जिससे वो क्षेत्र में काम कर सकें। इस संबंध में सैदपुर के प्रभारी निरीक्षक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed