फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The storm of Congress rising from the south will wave in the north as well.

Ghazipur News: दक्षिण से उठा कांग्रेस का तूफान उत्तर में भी लहराएगा

Mon, 15 May 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The storm of Congress rising from the south will wave in the north as well.
गाजीपुर। कांग्रेस के कैंप कार्यालय गहमर में सोमवार को पदाधिकारियों की बैठक पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित लक्ष्मी कांत उपाध्याय के अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसीसी सदस्य मोहम्मद याहिया खान ने कहा भारत यात्रा के नायक राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की जीत हुई। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एआईसीसी के महासचिव स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और सम्मानित नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
विज्ञापन


यह बात साफ है कि दक्षिण भारत से कांग्रेस का तूफान उत्तर भारत में भी लहराएगा और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बैठक में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बाल्मिकी सिंह, विमलेश सिंह, वीरेंद्र राम, मोहम्मद इरफान खान, खुर्शीद अहमद, जयप्रकाश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पंडित लक्ष्मी कांत उपाध्याय एवं विमलेश सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
मरदह। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लॉकध्यक्ष डा. अवधेश भारती, अशोक पांडेय, हीराराम, जितेंद्र चौधरी, राकेश रोशन, प्रदीप कुमार, कांता राम, संदीप राम, पंकज कुमार, विशाल भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed