{"_id":"57dafc564f1c1ba237d47488","slug":"the-seller-s-current-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से विक्रेता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रकाशनगर के पास सड़क किनारे पलटा आटा लदा ट्रक। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सुकहां गांव में बुधवार की देर रात करेंट लगने से एक फल विक्रेता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद कासिमाबाद बाजार की दूकानें बंद रही।
सुकहां गांव निवासी दुर्ग विजय गुप्ता का पुत्र रामदरश गुप्ता (29) कासिमाबाद बाजार में फल की दूकान लगाता था। रात में खाना खाकर वह सो रहा था। देर रात बिजली आने के बाद उसने फर्राटा पंखे को चालू कर दिया। इसके बाद वह पंखे को सीधा करने के लिए हाथ से घुमाने लगा। इसी दौरान पंखा छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शोक में कासिमाबाद बाजार की दूकानें दोपहर तक बंद रहीं।