{"_id":"6838eceb23c839993b2431965ed851f1","slug":"the-second-phase-of-the-1027-occupied-pool-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण के लिए 1027 ने ठोकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण के लिए 1027 ने ठोकी ताल
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन चार विकासखंडों की जिला पंचायत सदस्य के 17 पद के लिए 111 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 430 सीट
के लिए 916 सहित कुल 1027 उम्मीदवारों की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया। इस दौरान सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। पर्चा दाखिल करने की वजह से संबंधित स्थानों पर दिनभर गहमा-गहमी बनी रही। 3 अक्तूबर को नामांकन का दूसरा दिन
है। जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव चार चरण में कराया जा रहा है। दूसरे चरण में जमानिया, रेवतीपुर, भदौरा एवं भांवरकोल विकासखंड में 13 अक्तूबर को मतदान कराया जाना है। जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन का कार्य गुरुवार से शुरू हुआ। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी के कक्ष में तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर
विज्ञापन
सुबह नामांकन का कार्य शुरू हुआ। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि जमानिया की 5 तथा भदौरा, रेवतीपुर एवं भांवरकोल ब्लाक के 4-4 सहित कुल 17 पद के लिए 111 प्रत्याशियों की
तरफ से पर्चा दाखिल किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लाक की क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 131 सीट के लिए 350 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन के समय
सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। सुहवल संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि रेवतीपुर विकासखंड की 90 सीट के लिए 211 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान ब्लाक मुख्यालय के पास काफी चहल-पहल रही।
भदौरा संवाददाता के अनुसार, ब्लाक की 113 सीट के लिए पहले दिन 172 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी डा. एसपी यादव ने बताया कि विकासखंड क्षेत्र की 96 सीट के लिए 183
प्रत्याशियों की तरफ से नामांकन किया गया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में चार विकासखंडों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच का काम गुरुवार को पूरा हो गया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोनों पदों के लिए 9 पर्चे निरस्त कर दिए गए। इसमें जिला
पंचायत सदस्य पद के 6 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के सात नामांकन शामिल हैं। जांच के समय संबंधित स्थानों पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में सैैदपुर, सादात, जखनिया एवं मनिहारी विकासखंड में 9 अक्तूबर को चुनाव कराया जाना है। चार विकासखंडों के जिला पंचायत सदस्य के 18 पद सैदपुर 5, सादात 3 तथा जखनिया एवं मनिहारी के
5-5 पद के लिए कुल 343 नामांकन दाखिल किए गए थे। बुधवार और गुरुवार को दो दिन नामांकन पत्रों की जांच का कार्य चला। नामांकन पत्रों की जांच के बाद विभिन्न पदों के लिए 9 नामांकन खारिज किए गए। जिला पंचायत सदस्य पद
के रिटर्निंग अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि 6 पर्चे खारिज हुए थे। अब 337 लोग रह गए हैं।
सैदपुर संवाददाता के अनुसार रिटर्निंग अधिकारी शिवपूजन द्विवेदी ने बताया कि कुल 674 नामांकन दाखिल हुए थे। इसमें
से 2 पर्चे खारिज हुए। सादात संवाददाता के अनुसार रिटर्निंग अधिकारी अमित प्रताप सिंह के अनुसार कुल 594 उम्मीदवारों की ओर से पर्चा दाखिल किया गया था। जांच के बाद 3 पर्चे निरस्त हुए। जखनिया संवाददाता के अनुसार
रिटर्निंग अधिकारी दीनानाथ राम ने बताया कि सभी 794 नामांकन वैध पाए गए। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार रिटर्निंग अधिकारी अभय कुमार सिंह के अनुसार 617 नामांकन में से 2 खारिज हुए। नामांकन पत्रों की जांच के समय
सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। 3 अक्तूबर को दिन में 3 बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी जबकि उसी दिन 3 बजे के बाद प्रतीक चिन्ह आवंटित किया जाएगा।