{"_id":"87233fecb3cbae0f76fdf8edec30e779","slug":"the-second-day-of-the-examination-board-has-not-caught-any-imitator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन नहीं पकड़ा गया कोई नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन नहीं पकड़ा गया कोई नकलची
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान एवं उर्दू विषय की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में सचल दस्तों की तरफ से विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया लेकिन उन्हें अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए कोई परीक्षार्थी नहीं मिला।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 8227 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1252 अनुपस्थित रहे जबकि 6975 परीक्षा में बैठे। इस पाली की परीक्षा में विभिन्न सचल दस्तों परीक्षा प्रभारी मनिराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चन्द्रकेश सिंह यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी, वित्त एवं लेखाधिकारी सतीष सिंह के नेतृत्व में दस्तों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करते या किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते कोई भी पकड़ा नहीं गया। दूसरी पाली में उर्दू की परीक्षा भी सकुशल संपन्न हो गई। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की वाणिज्य, इंटर की भूगोल एवं अर्थशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई है।