फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The procession took out on the birth anniversary of Ganinath Maharaj

गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा

Mon, 05 Sep 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The procession took out on the birth anniversary of Ganinath Maharaj
श्री गणिनाथ महाराज पूजा समिति एवं श्री गणिनाथ महाराज सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को यूसुफपुर मंडी समिति के परिसर में संत गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मद्धेशिया समाज ने नगर के शाहनिंदा स्थित हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली। इसमें यात्रा में घोड़ा, हाथी, बैंड बाजा, डीजे पर जयकारा लगाते सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पैदल और बाइक से चल रहे थे। वहीं बच्चे कलश लेकर यात्रा में चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभा यात्रा नगर के चौक, तहसील तिराहा, यूसुफपुर बाजार, फाटक, मंगल बाजार, नवपुरा होते हुए मंडी समिति स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। अखिल भारतीय मद्धेशिया सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के बिना समाज का उत्थान नहीं हो सकता। जिस तरह महिलाएं परिवार चलाने के लिए सबको एक सूत्र में बांधे रहती हैं उसी तरह सामाजिक संगठन भी होना चहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री प्रफुल्ल गुप्ता, सुभाष गुप्ता, विशुनदयाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, राजू गुप्ता, भोला गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, राहुल गुप्ता, अनीश गुप्ता, बेचू गुप्ता, मनीष गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, गनेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सिंहासन गुप्ता एवं संचालन प्रदेश महामंत्री जैनेश मद्धेशिया ने किया। अंत में आगंतुकों का आभार समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed