फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The party will support whoever the top leadership gives the ticket to: MP

UP Politics: सांसद के सामने कार्यकर्ताओं की बहस, अफजाल बोले- गुटबाजी से होती है क्षति; टिकट को लेकर कही ये बात

Sat, 06 Sep 2025 11:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 11:59 PM IST
सार

Ghazipur News: बैठक के दाैरान सांसद अफजाल अंसारी ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। साथ ही जिले के विकास की भी चर्चा की। उन्होंने भाजपा की नीतियों का विरोध किया।

विज्ञापन
The party will support whoever the top leadership gives the ticket to: MP
जखनिया स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में बोलते सांसद अफजाल अंसारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Politics News: समाजवादी पार्टी के जखनिया विधानसभा कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अफजाल अंसारी मौजूद रहे। शुरुआत से ही कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी और पुराने बजट कार्यों को लेकर बहस छिड़ गई। स्थिति को संभालने के लिए कई बार सांसद को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा।

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि गुटबाजी से पार्टी को नुकसान होता है। जिसको टिकट मिलेगा, उसके पीछे सभी लोग मजबूती से खड़े रहेंगे। मांग करने पर रोक नहीं, लेकिन निर्णय शीर्ष नेतृत्व का होगा। बैठक में पर्यवेक्षक मधुसूदन पांडे, मारकंडेय सिंह यादव, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, आमिर अली, विमल सोनकर, नंदलाल यादव, वजीर भारती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विकास कार्यों की पेश की सूची
सांसद ने बताया कि अक्टूबर में उनकी चौथी बजट योजना पेश होगी। इसमें जखनियां विधानसभा के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल किए गए हैं। इनमें ऑबेडकर पार्क का निर्माण, कब्रिस्तान की बाउंड्री, स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, सीसी रोड, चापाकल और लाइट लगाने जैसी योजनाएं होंगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को विधानसभा अध्यक्ष, जोनल प्रभारी और सेक्टर प्रभारियों की सहमति से धरातल पर उतारा जाएगा। कार्यकर्ताओं से उन्होंने पारदर्शिता बनाकर निगरानी रखने की अपील भी की।

सरकार की नीतियां जन विरोधी : समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को स्थानीय कार्यालय में हुई। इसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया। वक्ताओं ने कहा कि खाद की किल्लत, बिजली कटौती के अलावा हर मोर्चे पर सरकार फेल है।

विज्ञापन

प्रदेश सचिव रमेश पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। जिला उपाध्यक्ष योगेंद्रनाथ राय ने कहा कि किसान खाद के लिए लाठी खा रहा है। निजी दुकानों पर यूरिया महंगे दाम पर बेची जा रही है।

जयनाथ राजभर ने कहा कि मतदाताओं के नाम जोड़ने आदि पर काम चल रहा है। हम सभी लोगों को इस पर कड़ी मेहनत करनी है। हर बूथ पर जिसका नाम नहीं है, उसे हर हाल में जुड़वाएं।

इस मौके पर जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष जयहिंद सिंह यादव, महेंद्र चौहान, रामप्रीत यादव, रिजवान, ओम यादव, अवधेश, कालिका यादव, हरिहर कुशवाहा, राजभवन चौहान आदि ने विचार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed