फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The opposition prevented women from assuming decision-making positions

Ghazipur News: महिलाओं को निर्णायक की स्थिति में आने से विपक्ष ने रोका

Sat, 18 Apr 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The opposition prevented women from assuming decision-making positions
गाजीपुर। भाजपा की राज्यसभा की सांसद डाॅ. संगीता बलवंत ने कहा कि महिला आरक्षण बिल आज विपक्ष ने पारित नहीं होने दिया। 140 करोड़ की आबादी में आधी आबादी के लिए यह बेहद दुखद बात है। आज समय आया था महिलाओं को पंख लगने वाले थे और वह निर्णायक स्थिति में होने जा रही थी। इसको विपक्ष ने धराशायी कर दिया। विपक्ष की जितनी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि महिलाओं के भागीदारी के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। केंद्र सरकार के नेतृत्व में नारी शक्ति आज समाज व राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी हैं। यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने और समाज में उनकी निर्णायक भूमि सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होता, लेकिन विपक्ष ने सदन में जो रूख अख्तियार किया, वह बेहद निराशजनक है। इससे आधी आबादी को ठेस पहुंची है। विपक्ष की मंशा को महिलाएं समझ गई हैं। अधिनियम का विरोध करने वालों को वह जरूर सबक सिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed