फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The number of examinees and exam centers for the UP Board is likely to be lower this time.

Ghazipur News: इस बार यूपी बोर्ड में परीक्षार्थियों व केंद्रों की संख्या कम होने के आसार

Wed, 07 Oct 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The number of examinees and exam centers for the UP Board is likely to be lower this time.
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग आठ हजार परीक्षार्थी कम होने की संभावना है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में एक लाख 29 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण अब तक कराया है। परीक्षार्थी कम होने से केंद्रों की संख्या भी कम हो सकती है।
विज्ञापन

फरवरी में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026-27 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए केंद्र निर्धारण की कवायद चल रही है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पिछले वर्ष के मुकाबले विद्यार्थियों की संख्या में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए उठाए गए कड़े कदमों को इस गिरावट का कारण माना जा रहा है। बीते वर्ष दोनों कक्षाओं में एक लाख 37 हजार 456 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल में 66273 संस्थागत एवं 225 व्यक्तिगत सहित 66498 तथा इंटर में 69067 संस्थागत एवं 1891 व्यक्तिगत संग 70958 परीक्षार्थी थे, इनके लिए 196 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 10 राजकीय, 76 वित्तपोषित तथा 110 स्व वित्तपोषित विद्यालय केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष शनिवार की शाम तक एक लाख 29 हजार 786 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल में 63132 संस्थागत एवं 229 व्यक्तिगत सहित 63361 तथा इंटर में 64649 संस्थागत एवं 1776 व्यक्तिगत सहित 66425 परीक्षार्थी हैं। बोर्ड की ओर से विद्यालयों को छात्रों के नाम, विषय आदि में संशोधन की अवधि छह अक्टूबर तक निर्धारित की गई है।

इसके बाद विद्यालय छात्रों की नामावली बनाकर डीआईओएस कार्यालय में जमा करेंगे। डीआईओएस प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के ऑनलाइन निर्धारण की प्रक्रिया 27 नवंबर तक पूर्ण होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed