{"_id":"6ac54819df2397e34c0f6e39","slug":"mlc-elections-sensitive-booths-to-be-identified-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-161668-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव : संवेदनशील बूथों की होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव : संवेदनशील बूथों की होगी पहचान
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी खंड शिक्षक/स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को रायफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवेदनशील बूथों को चिह्नित कर मतदाताओं को प्रभावित करने वाले कारकों पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी कार्यवाही आयोग के निर्देशों के अनुरूप समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर संवेदनशील बूथों का चिह्नांकन करने को कहा गया। अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर चुनाव को प्रभावित करने वाले कारकों पर नजर रखने और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बूथों पर मतदान कार्मिकों की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। इसके लिए सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मतदेय स्थलों पर साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बूथों के निर्माण के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी, उपजिलाधिकारी और संबंधित खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
2027 विधानसभा चुनाव के लिए भी बूथ दुरुस्त करने के निर्देश
प्रशासन ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को भी अभी से गति देने के निर्देश दिए। सभी उपजिलाधिकारियों को संबंधित विभागों से समन्वय कर शत-प्रतिशत बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने को कहा गया।
बैठक में चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने, आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने और कानून-व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी समेत संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।