फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Protest against dumping garbage near Kanshi Ram Colony, staged a dharna

Ghazipur News: कांशीराम कॉलोनी के पास कूड़ा डंप करने का विरोध, दिया धरना

Wed, 07 Oct 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Protest against dumping garbage near Kanshi Ram Colony, staged a dharna
जमानिया तहसील में धरने पर बैठे कांशीराम कॉलोनी के लोग। संवाद
जमानिया। नगर क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को कांशीराम आवास कॉलोनी के पास डंप किए जाने के विरोध में मंगलवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बदबू और संक्रामक बीमारियों के खतरे से नाराज महिला-पुरुष तहसील मुख्यालय पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन से तहसील परिसर में हलचल मची रही। तहसीलदार जितेंद्र कुमार के जांच कराने और कॉलोनी के पास कूड़ा गिराने पर तत्काल रोक लगाने के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। लोगों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तहसील का घेराव करने के साथ एनएच-24 पर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे नूर मोहम्मद, धर्मेंद्र, राजकुमार, दयाराम, अंगद कुमार, मनोज कुमार, सोनी, उषा देवी समेत अन्य लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की शिकायत संज्ञान में ली गई है। नगर पालिका प्रशासन से समन्वय कर कूड़ा डंपिंग को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, नगर पालिका के ईओ संतोष कुमार ने बताया कि नगर के कूड़े को फुल्ली गांव स्थित एमआरएफ सेंटर ले जाने के निर्देश 15 दिन पहले ही जारी किए जा चुके हैं। यदि कोई सफाईकर्मी या वाहन चालक आदेश की अवहेलना कर कांशीराम कॉलोनी के पास कूड़ा गिराता पाया गया तो जांच कर उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed