फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   the New Year with the celebration

जश्न के साथ किया नए साल का अभिनंदन

Mon, 01 Jan 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Mon, 01 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
the New Year with the celebration
साई मंदिर पर लगी भीड़।
शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को नए वर्ष की धूम रही। इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाकर जोश-खरोश के साथ नए साल का इस्तकबाल किया। शहर के लार्ड कार्नवालिस पार्क में दिन भर लोगों के पहुंचने का सिलसिला बना रहा। वहीं विभिन्न गंगाघाटों के तट पर नए वर्ष की मस्ती लोगों विशेषकर युवाओं के सिर चढ़कर बोलती रही।
विज्ञापन

नव वर्ष को लेकर लोग खासकर युवा पिछले कई दिनों से उत्साहित थे। वह इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस विशेष दिन को मनाने के लिए उनकी तरफ से खास तैयारी की गई थी। रविवार की रात बारह बजते ही लोग नए साल के जश्न में डूब गए। देर रात नए वर्ष पर शुरू हुआ एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला सोमवार को पूरे दिन चलता रहा। खुशनुमा मौसम होने के कारण शहर के गोराबाजार स्थित लार्ड कार्नवालिस पार्क में सुबह 8 बजे से ही लोगों के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था। 11 बजते-बजते पूरे परिसर में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए थे। अधिकांश लोग जहां परिवार के साथ पार्क में आए थे। वहीं युवा दोस्तों संग पहुंचे थे।
विज्ञापन

 परिवार सहित आए लोग घरों से स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर लाए थे और पार्क में उन्होंने उसका आनंद उठाया। कई लोग समूह में बैठकर मूंगफली, चिप्स, पापकार्न आदि का आनंद लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में पूरे दिन लोगों की भीड़ बनी रही। नया साल मनाने पार्क में परिवार के साथ पहुंचे लोगों के अलावा युवक और युवतियां एवं बच्चे शामिल थे। नए साल के उमंग और उत्साह में डूबे लोग इस खुशी को यागदार बनाने के लिए इस पल को मोबाइल के कैमरे में कैद करते रहे। पार्क में मौजूद लोगों पर नए वर्ष की मस्ती सिर चढ़कर बोल रही थी। सबसे ज्यादा बच्चे उत्साहित थे। नए साल को लेकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। वह अपने मनोरंजन का सामान साथ लेकर आए थे। समूह में आए बच्चे धमाल मचाते रहे। पूरे दिन लोगों ने उमंग और जोश के साथ नए वर्ष का इस्तकबाल किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नए वर्ष की धूम मची रही। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक की देखरेख में पुलिस कर्मी पार्क एवं उसके आसपास चक्रमण करते रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed