फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The net removed by running a campaign

मगई में बल्ली, बांस, टीन की चादर हटाकर नदी का रास्ता साफ करावाया

Thu, 07 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The net removed by running a campaign
मुहम्मदाबाद। तहसीलदार विराग पांडेय ने बृहस्पतिवार को मगई नदी में मछली मारने के लिए जाल डालकर पानी रोकने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर जाल हटवाया। कई दिनों से शारदा सहायक नहर का पानी छोड़े जाने से मगई का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो रही है। वहीं नदी में अवैध रूप से मछली मारने का कारोबार करने वाले लोग सोनवानी और शहाबुद्दीनपुर के बीच बांस, बल्ली, जाल और टीन की चादर लगाकर नदी के बहाव में अवरोध पैदा कर रहे हैं। इससे पानी तेजी से बहकर आगे नहीं बढ़ पा रहा और आसपास के सिवान में फैलकर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की। किसानों का कहना है कि बाढ़ से बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है और आगे भी रबी की बुवाई बाधित हो जाएगी। किसानों की मांग पर जिलाधिकारी का निर्देश मिलते ही तहसीलदार मुहम्मदाबाद ने जोगा मुसाहिब और सोनवानी गांव के पास नदी में लगाए गए जाल को हटवाया और चेतावनी दी कि आगे कोई भी व्यक्ति नदी का पानी अवरुद्ध करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed