फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The movement of bullion traders in Ghazipur

ठप रही 20 करोड़ की दुकानदारी

Mon, 04 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 04 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The movement of bullion traders in Ghazipur
सराफा कारोबारियों का आंदोलन
उत्पाद शुल्क के खिलाफ हड़ताल पर चल रहे सराफा व्यापारियों के समर्थन में प्रदेश बंद के तहत शहर और मुहम्मदाबाद में बंदी का मिलाजुला असर दिखा। भदौरा, जमानिया आदि स्थानों पर दोपहर तक दूकानें बंद रहीं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार के प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने बाइक जुलूस निकाल कर दूकानें बंद कराईं और चीतनाथ में धरना स्थल पर सभा की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अबू फखर खां ने दावा किया कि एक दिन की हड़ताल से जिले में करीब 20 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन


शहर में बंदी का मिलाजुला असर देखा गया। प्रत्येक सड़क पर दूकानें बंद रहीं तो कुछ खुली नजर आईं। चीतनाथ में सराफा व्यापारियों की सभा में अबू फखर खां ने कहा कि सराफा कारोबार पर से एक्साइज टैक्स जब तक हटा नहीं लिया जाता, व्यापार मंडल के लोग आंदोलन करते रहेंगे। सराफा मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मांग पूरी होने तक व्यापारी खामोश नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन


मांगों को और मजबूती से रखने के लिए 5 अप्रैल को वाराणसी में रैली का आयोजन किया गया है। इससे पहले नवाब साहब फाटक से निकला जुलूस शहर के विभिन्न रास्तों से होकर चीतनाथ धरना स्थल पहुंचा। इसमें शामिल व्यापारी नेता उत्पाद शुल्क के विरोध में नारे लगाते चल रहे थे। इस अवसर पर न्यू अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष राम हौसला वर्मा, संतोष वर्मा, आकाश दीप, यूनुस अहमद, मनीष गोयल आदि ने विचार रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed