फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The miscreants demanded extortion from the contractor, firing

बदमाशों ने ठेकेदार से मांगी रंगदारी, फायरिंग

Mon, 07 Sep 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
The miscreants demanded extortion from the contractor, firing
नंदगंज। रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम के पास सोमवार को दोपहर में रैक से सीमेंट उतरवा रहे ठेकेदार से दो बदमाशों ने गुंडा टैक्स मांगा। इंकार करने पर बदमाश फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। फायरिंग से सीमेंट उतार रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठेकेदार अमरजीत ने बताया कि माल गोदाम पर लगे रैक से मजदूर सामान उतार रहे थे। दोपहर दो बजे रसूलपुर निवासी पुनीत एवं रितेश अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज के साथ हाथापाई करते हुए रंगदारी मांगने लगे। जब उन्होंने इंकार कर दिया तो तमंचा निकाल कर बदमाशों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इससे काम कर रहे मजदूरों में दहशत फैल गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि ठेकेदार की तहरीर पर दो नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही आरोपियों की धर-पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed